परिधान निर्माण से संबंधित शब्दकोश कौन-कौन से हैं? What are the dictionaries related to garment manufacturing?

 

    dictionaries related to garment 



परिधान निर्माण से संबंधित शब्दकोश कौन-कौन से हैं? What are the dictionaries related to garment manufacturing?

:---  कुछ खास व आम दोनों प्रकार के वस्त्र हैं जिनका प्रयोग किया जाता है। 

1. अल्पाका (Alpaca) :- ऊन के सामान दिखाई देने वाला दो प्लाई यारन से बना मंद रूप वाला कपड़ा होता है। 

2. बल बिरगान ( Balbriggan):- साधारण ढंग से बुना गया एक कॉटन कपड़ा है। 

3. बैलून कॉटन ( Balloon cotton) :- 

सादी बुनाई से बना सूक्ष्म यारन का सूती वस्त्र होता है। 

4. बाराथिया (Barathea):- एक विभंग रूप बुनाई का बना कपड़ा होता है। 

5. बेटिस्ट (Batiste) :- हल्के रंग का चिकना ऊनी कपड़ा होता है। 

6. ब्रॉड क्लॉथ (Broad Cloth):- रोए वाला चमकदार ऊनी कपड़ा होता है जिसके रोए प्रेस करके दवा दिए जाते हैं।

7. बकरम (Buckram) :-  सूती कपड़ा कड़ी मांडी वाला होता है जो मूल कपड़े को सख्त करने के लिए उल्टी और लगा देते हैं। 

8. बर्लैप (Burlap) :- जूठ से बना कड़ा और भारी कपड़ा जो दरी के अस्तर के लिए तथा फर्नीचर में भरने के काम आता है। 

9. ब्यूचर रेयन (Butcher Rayon) :-  एक कीरीज रेजिस्टेंट रेयन का कड़क कपड़ा है जो अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग वजन में बनाया जाता है। 

10. कैंब्रिक (Cambric) :- एक अति सूक्ष्म महीन संघन सादी रचना से बना हल्का कलफ लगा कपड़ा जिसकी एक साइड चिकनी वह हल्की चमक वाली होती है। खासतौर से ब्लाउज वह मर्दानी कुर्ते बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। 

11. कैनवास (Canvas) :- एक भारी दृढ़ रचना का कपड़ा जो कपास या लिनन से बनता है एक तरफ ऐसी कोटिंग करते हैं कि पानी दूसरी तरफ ना जा सके। 

12. केसमेंट ( Casement) :- हल्का शादी बुनाई का थोड़ा सा टॉप कपड़ा होता है जिसे चादरे पर्दे मेजपोश बनाने के काम में लिया जाता है। 

13. शाली (Challis) :- एक हल्का शादी बुनाई संतुलित रचना तथा कोमल परी सज्जा का कपड़ा होता है।

14. केवलरी - ट्वीड ( Cavalry Twill) :-  चितना, दोहरी रखाओं वाली ट्कावील का बना कपड़ा होता है। 

15. चाइना सिल्क (China silk) :- एक मुलायम,सादी  सतह का,सादी बुनाई वाला सिल्क के समान कपड़ा होता है। 

16. चिनचिला (Chinchilla) :-  एक भारी ट्विल बुनाई से बना ऊनी कपड़ा होता है जो रोएंदार होता है। परंतु रोओं को गोल-गोल बॉल के रूप में घुमा दिया जाता है। 

17. चीज क्लॉथ (Cheese Cloth) :- एक अति कोमल रचना का प्राकृतिक रंग में ब्लीच किया हुआ या रंगा हुआ तथा निम्न गणांक का कपड़ा होता है। इसे टोबेको क्लॉथ भी कहते हैं क्योंकि टोबैको के पौधे को ढूंढने में प्रयोग होता है। 

18. कोरट(Covert) :- एक संघन और कसी बुनाई का दो प्लाई yearn से बना कपड़ा जिसमें एक धागा कपास का तथा दूसरा ऊन होता है दोनों अलग-अलग रंग पकड़ते हैं फलस्वरुप बाह्य रूप रंग बिरंगा हो जाता है। 

19. फ्लेनेल (Flannel) :- एक हल्का रोएँदार कपड़ा होता है छोटे शिशुओं के लिए प्रयोग करते हैं क्योंकि यह कपड़ा बहुत नरम होता है। 

20. गॉज(Gauze) :- सादी बुनाई जो दूर-दूर छितरी हुई होती है। प्रायः बैंडेज में या हलवाइयो के पास दही छानने के लिए प्रयोग होता है। 

21. जिघंम( Gingham) :- रंगीन धागों से रिब बुनाई  बना विभिन्न वजन का सूती वस्त्र होता है कभी-कभी रेयन आदि के मिश्रण से भी बनाते हैं।

22. लॉन्ग क्लॉथ(Long Cloth) :- इसको लट्ठा भी  कहते हैं। सादी बुनाई वाला, संतुलित रचना का श्वेत सूती कपड़ा होता है| पजामा,सलवार,पेटिकोट के काम आता है।

23. नैनसुक (Nainsook):- एक सुकोमल संतुलित रचना का कम पारदर्शी सादी बुनाई का सूती कपड़ा होता है सफेद पेस्टल कलर या छपाई से कई प्रकार का बनाया जाता है। 

24. निनॉन (Ninon):-  एक शादी बुनाई का संदल चिकना एसीटेट या पॉलिएस्टर फिलामेंट से बना कपड़ा होता है। 

25. आर्गन्जा (Organza) :- एक रेयान व सिल्क से बना कोमल कपड़ा होता है साड़ियों को बनाने के लिए प्रयुक्त होता है आजकल सूट भी बन रहे हैं। 

26. सेल क्लाथ(Sail cloth) :- एक 2/1 बास्केट वीव से बना वजनी कपड़ा होता है।

27. शार्क स्कीन (Shark skin):-  यह वूलन या वर्सिटीड 2/2 की बुनाई में दो रंग के धागों से बना चिकने सपाट बाह्य रूप का कपड़ा होता है और महिलाओं के समर सूट बनाने के काम आता है। 

28. टाफ्टा (Taffetta):- कोई भी प्लेन बुनाई में संतुलित या धारीदार रचना का फिलामेंट यार्न से बना कपड़ा होता है। 

 29. वेलवेट (Velvet) :- यह पाइल फंदों से बना कपड़ा होता है जिसमें उन्हें विभिन्न आकारों या डिजाइनर में काटकर सुंदर रूप प्रदान किया जाता है। पहले यह राज परिवार के लिए ही विशेष होता था किंतु अब सामान्य व्यक्ति भी इसका प्रयोग करते हैं। 

30. जैस्पे क्लॉथ (Jaspe Cloth) :-  यह बहुरंगी वारप धागे व सादे फीलिंग धागों से शादी बुनाई के द्वारा सूटिंग वेट यानी वजनी कपड़ा होता है। 

31. काशा (Kasha) :-  एक प्रकार का फ्लैनल (फलालैन)  का कपड़ा होता है जिसमें फिलिंग  धागे काले या अन्य रंग के दिखाई देते हैं |

32. लिनन (Linen) :- यह सूती  तथा वनस्पति रेशों से प्राप्त एक महंगा कपड़ा है | यह अपने फाइबर के नाम से ही संबोधित किया जाता है |

33. क्रेप (Crepe) :- क्रेप यार्न से या क्रेप इफेक्ट के द्वारा बना कपड़ा होता है |

34. डिमिटी (Dimity) :- इसकी लंबाई में कुछ निश्चित मध्यांतर पर कॉर्ड - कॉर्ड  डोरियां रहती हैं तथा फिलिंग यार्न एक ही रहता है जिसमें कॉर्ड उभरी दिखाई देती है |

35. सुएड (Suede) :- यह सादी या ट्वील बुनाई  का कांटे छांटे रोएं से बनाया जाता है | जिससे चमड़े के सामान लगता है | इससे बर्फ पर  फिसलने वाले खेल (स्कीइंग) के कपड़े बनते हैं |

36.  गेबरडीन (Gabardine) :- यह वस्त्र तानेदार धारियों की ट्वील का होता है | ढलवां ट्वील से बनी मुंडेरे प्रमुख रूप से ऊपर की सतह पर दृष्टिगोचर होती है |

37. डेनिम (Denim) :-    रंगीन धागों से बनें खेल के कपड़े, जींस , कैपरी आदि बनती है | रफ एंड टफ (Ruff and Tuff ) कपड़ा होता है |

38.  जीन (Jean) :- बच्चों के खेल के कपड़े ड्रेप्ररी  स्लिपकवर फैक्टरी आदि में ट्वील बुनाई के कपड़े होते हैं |

39. ओरगण्डी (Organdy) :- एसिड परिसज्जा द्वारा कड़ा किया हुआ तथा चिकनी रचना का कपड़ा होता है | शिकन जल्दी पड़ जाती है |

40. वायल (Voil) :-  एक चिकना कपड़ा है जो खूब बटे धागे से बना रहता है | पहले सूती ही बनता था , अब मिश्रण से भी बनाया जाता है |

41. शिफॉन, जार्जेट (Chiffon, Georgette) :-  दोनों ही क्रेप स्पर्न से बनते हैं | शिफॉन अधिक कितनी चमक वाली होती है |ये सब शियर फैब्रिक (Shear Fabric) कहलाते हैं , शिफॉन चिकनी सूक्ष्म धागे से बनी बारिक वस्त्र साड़ी ,सूट तथा नाइटी-गाउन के लिए भी प्रयोग की जाती है |

42. मसलिन (Muslin) :-  चिकनी सतह का , सादी बुनाई  का , संतुलित रचना का , भिन्न - भिन्न वजन का , महीन फाइन मलमल (Muslin) कहलाता है | ढाका  की मलमल तो संसार में प्रसिद्ध है |

43.  वाश एंड वियर (Wash and Wear) :- मीडियम वेट   का चिकना , हल्का , कलफदार रेसिन की परिसज्जा युक्त सादा या छपा हुआ कपड़ा होता है |

44. लोन (Lawn) :- रेसिन या स्टार्च की परिसज्जा  दिया हुआ चिकना हल्का कपड़ा होता है | इसे प्रायः प्रिंटिड बनाया जाता है |

45. कॉर्डरॉय (Corduroi) :- यह धारियों में पाइल कपड़ा है |  इसमें लंबबध्द पंक्तियों की वैलवेट की धारियां दिखाई देती हैं |

46.डमास्क (Damask):-  इसमें साटन की पृष्ठभूमि पर साटन के फ्लोट से नमूने बनाए जाते हैं पृष्ठभूमि के फ्लोट से बने नमूने इसके विपरीत दिशा में रहते हैं।

47. शानटुगं (Shantung) :- इसमें रिब  क्रमहिन ढंग से रहता है, वह मीडिया वेट तथा शूटिंग वेट दोनों में तमाम प्रकार के रेशे से बनता है। 

48. ब्रोड क्लाथ (Broad Cloth) :- इसमें सबसे महीन रिब रहती है। यह मीडिया वेट रिब्ड (Ribbed) फैब्रिक के अंतर्गत आता है तथा इसमें ताने-बाने के धागों का व्यास सम्मान रहता है। 

49. टेपा क्लॉथ (Tapa Cloth):- बिना बुने हुए हुए पेड़ की तंतुमई छाल से बना वस्त्र होता है यह प्राचीन काल से चला आ रहा है कपड़ा है और कई विशेष स्थानों के मूल निवासियों के द्वारा तैयार किया जाता है यह कपड़े कागज के से लगते हैं। नॉन वूवन कपड़ों को बनाने का प्रयास भी आजकल सफल हो रहा है। 

50. सीयर सकर (Seer Sucker):- यह पकरड रेयान (Puckered rayon) कपड़े होते हैं। यह सादी बुनाई में बनते हैं जिसमें फिलिंग धागों में कुछ पंक्तियों में crape yarn रहते हैं तथा उतनी ही अन्य पंक्तियों में नियमित रचना के yarn रहते हैं। यह क्रम बराबर रहता है । ताने के धागे सब नियमित रचना के रहते हैं। इस पर परिसज्जा देने से crape yarn  कुछ सिकुड़ जाते हैं जिसमें चौड़ाई में नियमित दूरी पर पकरस अर्थात झुरिया सी बन जाती है। उपलिखित 50 प्रकार के वस्त्रों के विषय में वर्णन किया गया है। अपनी आर्थिक स्थिति व अपनी आवश्यकता समय व स्थान के अनुसार ही वस्त्र बनाने के लिए कपड़े का चुनाव करना सरल होगा। 

इस आर्टिकल में हमने कपड़े से संबंधित कुछ शब्दकोश के बारे में जाना अगर आपको हमारी यह आर्टिकल अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें। 


फैशन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।                      https://fashiongrandtec.blogspot.com/2021/05/what-is-fashion.html                       धन्यवाद 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hello friends spam comment na kare , post kaisi lagi jarur bataye or post share jarur kare

Fashion

"फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड"

"फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड" "फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड" फैशन डिजाइ...