What is an over lock machine? And what are its parts and safe methods that can be taken while running. ओवर लॉक मशीन क्या है । तथा इसके पुर्जे तथा चलाते समय ली जा सकने वाली सुरछित विधियां क्या है।

 

                  over lock machine


ओवर लॉक मशीन क्या है ? तथा इसके पुर्जे तथा चलाते समय ली जा सकने वाली सुरछित विधियां क्या है। 

ओवरलॉक मशीन :-  

ओवरलॉक मशीन पोशाकों के किनारों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए प्रयोग की जाती है इसके अलावा एक से अधिक धागों के समूह के साथ भी कपड़ों की सिलाई करती है। इस मशीन की स्टिच लेंथ 0 से 5 मिली मीटर तक है। इसके द्वारा सिलाई किए गए कपड़े को stitch किया जा सकता है। 


ओवरलॉक मशीन

आजकल इस मशीन का प्रयोग उन बड़े औद्योगिक केंद्रों में होता है जहां बड़े पैमाने पर रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाते हैं इन केंद्रों में रोजाना हजारों की संख्या में गारमेंट तैयार होते हैं इस मशीन से पोशाक जल्दी बनाई जा सकती है इस मशीन पर सिलाई करने से पोशाकों का साइज भी घटता बढ़ता नहीं है। इस मशीन की सिलाई भी साफ तथा आकर्षक होती है जब भी कोई गरम रेशमी या संस्था एक कपड़ा काटकर सिलाई करते हैं तो उसके रेशे निकल आते हैं। पहले तो टेलर धागों को निकलने से रोकने के लिए स्वयं या अपने सहायक से कपड़े को किनारी करवाते थें। किनारी अधिक बारीक टांका होता है इसको करने में टेलर या उसके सहायक का काफी समय बर्बाद होता था अब यह काम ओवरलॉक मशीन शीघ्र ही कर देती है। अब बड़े औद्योगिक गारमेंट्स के स्थानों पर पेंट कमीज तथा जींस आदि को सिलाई से पहले ही ओवर लॉक कर लेते हैं यह सब ओवरलॉक मशीन की सहायता से करते हैं अब बाजार में भी जो टेलर हैं जिनका काम अधिक है जिनके पास कई कारीगर है ओवरलॉक मशीन की सिलाई तथा कन्नी का प्रयोग करते हैं। बाजार में जो दुकानदार केवल पगड़ी या तथा चुनरिया ही भेजते हैं उन्होंने ओवरलॉक मशीन रखी हुई है इन मशीनों द्वारा ही पीको का काम रोजाना करवाते हैं कई कारीगरों ने केवल और लॉक मशीन रखी हुई है वह बाजार से काम करके ओवरलॉक मशीन की सहायता से रोजी-रोटी कमाते हैं इस मशीन का मुख्य लाभ यह है कि कपड़े का किनारा पक्का हो जाता है जल्दी उधड़ता नहीं तथा काम भी जल्दी हो जाता है। 

ओवरलॉक मशीन के भाग ( parts of over lock machine)   
ओवरलॉक मशीन के निम्नलिखित भाग है:- - 

1. सतह या बैड ( Bed of working surface)  
2. डिफ्रेशियल फीड (Differential Feed) 
3.डिफ्रेशियलरैगूलेटर(Differential FeeRegulator)  
4. दंदराल ( Feed Dog)  
5. डम्मी सूई ( Dummy Needle) 
6. चाकू ( Knives)  
7. हैंड  व्हील (Hand wheel)  
8. लीवर लूपर ( Lever looper)
9. नीडल बार (Needle bar) 
10. प्रेशर बार लिफ्टर ( Pressure Bar Lifter) 
11. प्रेशर फुट लिफ्टर ( Pressure Foot Lifter)
12. एस . पी . एम (S.P.M)
13. स्प्रेडर ( Sprayer)  
14. स्टिच लेंथ रेगुलेटर ( Stitch length Regulator) 
15. मेज (Table)
16. थ्रेड फिंगर (Thread Finger)  
17. अपर लूपर ( Upper Looper ) 
18. विड्थ ( Width)  
19.  सिलेक्शन नोब ( Selection knob) 

काम करते समय ध्यान में रखे जाने वाली सुरक्षित विधियां ( Safety During Working)  

1. अवर लॉक मशीन पर काम करते समय चुस्त तथा टाइट।      कपड़े पहने ।  
2. हाथ में छल्ले, घड़ी या खुला कड़ा नहीं पहनना चाहिए। 
3. आंखों में उड़कर धागा आदि ना पड़े ऐनक आदि का              प्रयोग कर लेना चाहिए।
4. कॉटन वेस्ट तथा डस्टर से चलती मशीन साफ ना करें। 
5. मशीन में से निकला धागा या बुर हाथ से साफ ना करें। 
6. चलती मशीन को हाथ से ना रोको। 
7. मशीन को चलाने से पहले इसको हाथ से चला कर इसकी     ठीक होने की try ले लो। 
8. मशीन को चलाने से पहले इसको साफ करो तथा तेल दो। 
9. मशीन को चलाने से पहले इसके पूरे कंट्रोलो का ज्ञान।         प्राप्त करो। 
10. Over lock एक ऑटोमेटिक टाइप मशीन है, मशीन।        पर काम करते समय बातों में ना लगे। 
11. मशीन के ऊपर रोशनी का पूरा प्रबंध करके बैठो। 
12. कपड़े की बची हुई कतरन उसको झाड़ू आदि से इकट्ठा।        करके ठिकाने लगाओ। 
13. कभी भी नंगे पांव मशीन ना चलाओ नीचे लकड़ी का।          तख्ता रखो। 
14. किसी भी तैयार हो रहे तो पोशाक का माप चलती।             मशीन पर ना लो। 
15. कभी भी टूल या अन्य औजार मशीन पर ना रखो। धागे       भी धागे दानी में टिका कर रखो धागा बदलते समय मशीन।    बंद कर लेनी चाहिए। 
16. कभी भी चलती मशीन को छोड़कर ना जाओ। 
17. यदि मशीन खराब हो जाए तो उसको स्वयं ठीक करने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए यदि मशीन बिजली की सप्लाई कर के ना चल रही हो तो बिजली की तारों को बिना जानकारी के नहीं छेड़ना चाहिए। ऐसा करने पर करंट लग सकता है तथा बड़ा हादसा हो सकता है। 
18.  Over lock  मशीन पर काम खत्म होने से मेन स्विच बंद कर देना चाहिए। 
19. बिना जानकारी के फ्यूज नहीं लगाना चाहिए। 
20. मशीन के साथ अर्थ जरूर होना चाहिए। 

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमारे पोस्ट को शेयर जरूर करें।           

                
  व्यक्तित्व के अनुसार वस्त्र का चयन कैसे करें जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें|👇

                             

                                धन्यवाद 🙏



 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hello friends spam comment na kare , post kaisi lagi jarur bataye or post share jarur kare

Fashion

"फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड"

"फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड" "फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड" फैशन डिजाइ...