Stains and its Removal ( दाग-धब्बे छुड़ाना)

 
        🌈Stains and its Removal 🌈

Stains and its Removal  ( दाग-धब्बे छुड़ाना) :--🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩🐩


🐭 दोस्तों वस्त्र धुलाई के साथ साथ हमें वस्त्र का भी ध्यान रखना अति आवश्यक होता है रोज का पहनने वाले वस्त्र हो या किसी त्योहार आदि। इन सभी वस्त्रों का ख्याल हमें रखना चाहिए जैसे हम जो वस्त्र पहनते हैं, कोई भी कार्य करते समय या बाहर भी आने जाने से या कार्यस्थल पर कार्य करते समय अनेकों प्रकार के दाग धब्बें वस्त्रों पर लग जाते चाहे वह कहीं भी पहनने वाले वस्त्र हो उस पर दाग धब्बे लगे अच्छे प्रतीत नहीं होते हैं। उन्हें कपड़े से छुड़ाने का प्रयत्न करना जरूरी होता है। दाग-धब्बे वस्त्र से न छुड़ाने से वस्त्र देखने व पहनने में भद्दा प्रतीत होता है। और वस्त्र का शोभा भी बिगड़ जाता है। इसलिए हमें वस्त्र पहने के साथ-साथ उनका ध्यान भी रखना अति आवश्यक होता है। जिससे हमारे वस्त्र लंबे समय तक चमकदार व सुंदर बने रहे। 🐦

आज हम दाग-धब्बों से जुड़ी जानकारियों को लेकर साझा करेंग। सबसे पहले कपड़े पर लगे दाग धब्बा को पहचानना अति आवश्यक होता है धब्बों का वर्गीकरण करके पहचान करें तो अनेकों वस्त्र पर से दाग धब्बे छुड़ाना आसान हो जाता है।  

आइए जानते हैं दाग धब्बों के बारे में 👇👇

1. चिकनाई से युक्त धब्बे :--

घी, मक्खन तेल आदि की चिकनाई रसोई में काम करते समय लग जाती है। इसमें यह ध्यान रखना होता है कि चिकनाई को ब्लाटिंग पेपर की सहायता से सोख कर उसके बाद रसायन का प्रयोग करें।

2. पशु संबंधित धब्बे:-- 

अंडा,दूध,मांस रक्त आदि के धब्बे इस वर्ग में आते हैं। इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है अतः इनको छुड़ाने के लिए सादा ठंडे जल का ही प्रयोग करना चाहिए।

3. वनस्पति धब्बे:--

इस वर्ग में चाय, कॉफी, कोको, फल, सहद, चॉकलेट आदि वस्तुओं के धब्बे आते हैं इनमें acidic रूप होता है। तथा इन को छुड़ाने के लिए  छारीय तत्वों का अर्थात खार युक्त तत्वों का प्रयोग करते हैं। 

4. घास के धब्बे:--

 घास में एक खार पदार्थ होता है उसी के कारण यह वनस्पतिक वर्ग में शामिल नहीं है। इन को हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का प्रयोग करते हैं।

5. खनिज वस्तुओं के धब्बे:-- 

जंग (rust)  दवाइयां, स्याही आदि खनिज, धब्बा वर्ग में ही आते हैं। इनमें धातु, रंग एवं रसायन तीनों का या दों का मिश्रण तो अवश्य होता है अतः इन धब्बों की पहचान के बाद धातु का प्रभाव हटाने की क्रिया तथा फिर उसके रंग को सोखना या उड़ाने की प्रतिक्रिया करनी पड़ती है। 

6. रंग, रोगन व पेंट आदि के धब्बे:--

इस वर्ग के धब्बों में छारीय एवं आम्लिक कुछ भी हो सकता है अर्थात खार या acidic गुण भी हो सकते हैं। अतः धब्बे को प्रकृति के अनुरूप ही धब्बा छुड़ाने के लिए रसायन चुनाव किया जाता है। 

7. जलने या झुलसने के धब्बे:-- 

ऐसे धब्बे प्रायः गर्म तवे के द्वारा गर्म प्रेस के द्वारा कपड़ों पर आ जाते हैं। आग की लपटों से भी कपड़ों पर कई बार भूरे भूरे ब्राउन रंग के दाग लग जाते हैं इन दागों के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड एवं अमोनिया का प्रयोग किया जाता है। 

8. पसीने के धब्बे:--

यह धब्बे साधारण होते हैं और साबुन के घोल व पानी से छूट जाते हैं गहरे होने की स्थिति में अमोनिया के मिश्रण को भी प्रयुक्त किया जाता है। 

       दागों को छुड़ाने संबंधी कुछ जानकारियां

🐦हमेशा ताजा दाग ही छुड़ाने का यत्न करें। पुराना दाग जटिल हो जाता है और मुश्किल से छूटता है।

किसी भी दाग लगे स्थान को पहले धूल रहित करें। फिर दाग को पहचाने और साफ करें।

पहले सादा ही हल्के व घरेलू उपाय अपनाएं। छुड़ाने वाले रसायन अर्थात प्रतिक्रमक  का प्रयोग बाद में करें। 

ऊनी व रेशमी कपड़ों पर कभी भी तेज प्रतिक्रमक का प्रयोग ना करें इनके जैसे कोमल होने से जल जाएंगे।

कोई भी प्रतिकर्मक बिना पानी की सहायता से कपड़े पर ना लगाएं अन्यथा कपड़े के रेशे से बहुत हल्के हो जाते हैं। आपको ज्ञात होना चाहिए कि सभी प्रति कर्मक रासायनिक मिश्रणों से बनते हैं। 

किसी भी कपड़े पर जब कोई रासायनिक द्रव्यों का प्रयोग करें तो धब्बा छूटते ही ठंडे पानी से तुरंत वह स्थान धों ले ताकि वहां से उसका प्रभाव हट जाए और रेशे पहले की भांति मजबूत रहे। 

कपड़े में कभी भी प्रतिकर्मक सूखने ना दे क्योंकि प्रतिकर्मक के सूख जाने से कपड़े की रेशों को हानि पहुंचती है।

हमेशा धब्बा छुड़ाने के लिए हल्का प्रतिकर्मक पहले प्रयोग करें। यदि ना छूटे तो पुनः तेज द्रव्य का प्रयोग करें। 

शीघ्र ही अग्नि पकड़ने वाले पदार्थों जैसे पेट्रोल, मिट्टी का तेल आदि को अग्नि की पहुंच से दूर ही रखें। 

रसायनिक प्रतिकर्मकों मैं एक प्रकार की गैस होती है, अतः उनको प्रयोग करते समय अपना चेहरा दूर ही रखें ताकि उस गैस से तबियत खराब ना होने पाए चेहरे पर गैस से किसी प्रकार का रिएक्शन ना होने पाए। 

धब्बे छुड़ाने का कार्य बहुत ध्यानपूर्वक करें। विवेक व सहनशीलता का प्रयोग करें और कभी भी जल्दी ना करें। 

कपड़ों को रगड़े नहीं जो भी प्रतिकर्मक प्रयोग करना हो , उसकी जांच वस्त्र के टुकड़े पर  या ऐसे स्थान पर करें जहां पर कि खराब होने पर भी सामने के हिस्से में दिखाई ना दे। 

धब्बे छुड़ाने के उपरांत ब्लीच का प्रयोग करें। इसका भी हल्के घोल का प्रयोग करना चाहिए।

यदि सूती तथा लिनन कपड़ों पर से धब्बे छुड़ाने हो तो इनको फैलाकर प्रतिकर्मक का प्रयोग करें और ऊपर से गर्म पानी धार बनाकर डालें। 

यदि धब्बों को स्पंज विधि से छुड़ाना हो तो धब्बे के ऊपर घोल को कपड़े या ब्रूश मैं लेकर गोलाकार दिशा में स्पंज करना चाहिए। यह कार्य हुआ है रेखा से आरंभ करके, भीतर की और लाकर समाप्त करना चाहिए। दोबारा फिर बाहर से शुरू कर के मध्य तक लाना चाहिए। 

                    धब्बे छुड़ाने की प्रक्रियाएं

दाग धब्बे छुड़ाने की तीन विधयां हैं----- 

1. घोलक विधि:--  प्रतिकर्मक को पानी में घोल के रूप में तैयार करके उसे दाग छुड़ाना को घोलक विधि कहते हैं। 

2. रासायनिक विधि:-- 

कड़े दाग धब्बों को साफ करने के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के रसायनों का प्रयोग करते हैं। किंतु पहले तनु घोल, फिर उससे जटिल और फिर उस से जटिल। यदि एक बार में ना छूटे तो दोबारा और दोबारा भी ना छूटे तो तिवारा लगाते हैं और दाग छूटते ही उनको शुद्ध ठंडे पानी में धो डालना चाहिए।

3. अवशोषण विधि:-- 

जीन वस्त्रों को शुष्क धुलाई ( dry cleaning)  से ही साफ करना होता है, उनके दाग धब्बों को अवशोषित करने हेतु कुछ पाउडर की तरह के तत्व आते हैं। उन धब्बों के ऊपर हुए कुछ समय के लिए डाल दिए जाते हैं। और वे उस चिकनाई को सोख लेते हैं। यह प्रायः चिकने दाग धब्बों को छुड़ाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। 

सभी बातों की जानकारियों के उपरांत ही दाग छुड़ाने की क्रिया आरंभ करे । 

भारत के पारंपरिक वस्त्र के बारे में जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 👇


दाग धब्बे छुड़ाने की विधियाें के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇

YouTube 
दाग का नाम
छुड़ाने की विधि 
 Part -1






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hello friends spam comment na kare , post kaisi lagi jarur bataye or post share jarur kare

Fashion

"फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड"

"फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड" "फैशन डिजाइनिंग में ड्राइंग और स्केचिंग: एक पूरी गाइड" फैशन डिजाइ...